topindian.org  |  News - October 2023


बियॉन्ड बाउंड्रीज़ - नेहरू सेंटर आर्ट गैलरी, मुंबई में मोहनन वासुदेवन द्वारा एक एकल चित्रकला प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

मुंबई। मशहूर चित्रकार मोहनन वासुदेवन की 'बियॉन्ड बाउंड्रीज़' नाम की प्रदर्शनी वर्ली के नेहरू सेंटर आर्ट गैलरी में शुरू हो गई है। यह मलयालम चित्रकार अपनी असाधारण एकल प्रदर्शनी से मुंबई के कला प्रेमियों और पारखी लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। 17 अक्टूबर को शाम 4 बजे आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि जेजे स्कूल ऑफ आर्ट के प्रो. राजेंद्र पाटिल थे। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध समाजसेवी व उद्योगपति महेंद्र कलांत्री, नेहरू सेंटर के सहायक निर्देशक नीना रेगे, सुप्रसिद्ध आर्टिस्ट संजय निकम, कला शिक्षक पतुथोल वासुदेवन नंबूथिरिपाद, नर्तक और लेखिका डिंपल गिरीश, व्यवसायी गिरीश कुमार, विक्रमन पीएन और अन्य विशेष अतिथियों ने इनके पुस्तक का विमोचन किया तथा अपने-अपने विचार व्यक्त किये।

मोहनन वासुदेवन अलाप्पुझा जिले के वल्लीकुन्नम के रहने वाले हैं। वह भारतीय सेना सिग्नल कोर में एक अधिकारी थे। मोहनन वासुदेवन केरल भित्ति चित्रकला से प्रेरित रेखाओं और रंगों पर जोर देने के साथ आधुनिक चित्रकला की 'अर्ध-अमूर्त' शैली का पालन करते हैं। "बियॉन्ड बाउंड्रीज़" मोहनन वासुदेवन की कलात्मक यात्रा का एक प्रमाण है, जो उनके अद्वितीय दृष्टिकोण और रचनात्मक अन्वेषण को प्रदर्शित करता है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर कई उल्लेखनीय कला प्रदर्शनियों में भाग लिया है। नवंबर 2021 में मोहन वासुदेवन की पहली ग्रुप पेंटिंग प्रदर्शनी मुंबई के जहांगीर आर्ट गैलरी में आयोजित की गई थी। यह पहली बार है जब मोहन एकल प्रदर्शनी कर रहे हैं। यह प्रदर्शनी 23 अक्टूबर 2023 तक रहेगी।

Read More »